सड़क हादसे में घायल युवक की जिंदगी बचाने को परिवार की भावुक अपील, आर्थिक मदद की गुहार।

सड़क हादसे में घायल युवक की जिंदगी बचाने को परिवार की भावुक अपील, आर्थिक मदद की गुहार।
जनपद हरदोई के आशानगर निवासी मोहित पांडे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें शहर के बालाजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान ब्रेन हैमरेज की पुष्टि की। हालत लगातार नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

परिजनों के अनुसार हादसा इतना गंभीर था कि मोहित के सिर में गहरी चोटें आई हैं। इलाज के दौरान लगातार महंगे मेडिकल टेस्ट, दवाइयों और अस्पताल के खर्च के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। परिवार की स्थिति दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है और अब इलाज का खर्च उठाना बेहद कठिन हो गया है।

मोहित की पत्नी सोनी पांडेय ने भावुक अपील करते हुए समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन आर्थिक सहयोग के बिना इलाज जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने लोगों से मानवीय आधार पर आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।परिजनों का कहना है कि छोटी-छोटी आर्थिक मदद भी इस कठिन समय में परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। परिवार ने समाज के सक्षम लोगों से मोहित के बेहतर इलाज और जल्द स्वस्थ होने के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है। सहायता के इच्छुक लोग सीधे परिवार से संपर्क कर सकते हैं।

📞 संपर्क नंबर:
8707580183
7518880183

Jaago News Hardoi Police Soni Pandey ग्रामोदय इंटर/ ग्रामोदय महाविद्यालय डिघिया मोदीपुर हरदोई #हरदोई

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts