Jaago News
*लखनऊ* । पुलिस मुख्यालय में आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी में PPS से IPS पद पर पदोन्नत हुए 28 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने नवप्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर IPS रैंक के प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी *मार्तण्ड_प्रकाश_सिंह* भी शामिल रहे, जिन्हें IPS रैंक प्रदान किया गया। DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है और जहां भी तैनाती मिले, वहां पूरी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नवप्रोन्नत IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath DGP Office, Lucknow, U.P. Prabhuji Maharaj
Post a Comment