विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव के जन्मदिन पर हजारों लोगों ने दी बधाई

विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव के जन्मदिन पर हजारों लोगों ने दी बधाई
जगदीश प्रसाद
मिर्जापुर। विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। जिले भर से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों सहित हजारों समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने अंकुर श्रीवास्तव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजे। जन्मदिन के मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सभी शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अंकुर श्रीवास्तव निरंतर समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में आगे बढ़ते रहें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts