*मिर्ज़ापुर-लोकप्रियता बनी मुसीबत, मंडलीय अस्पताल के डॉ.राजकुमार को फर्जी मरीजों से फंसाने की साजिश*

*मिर्ज़ापुर-लोकप्रियता बनी मुसीबत, मंडलीय अस्पताल के डॉ.राजकुमार को फर्जी मरीजों से फंसाने की साजिश*
मीरजापुर । मंडलीय अस्पताल के हड्डी विभाग में पिछले कई वर्षों से तैनात डॉ. राजकुमार गरीब मरीजों के बीच "मसीहा" के रूप में जाने जाते हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी में मरीज देखते हैं और 3 दर्जन से अधिक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण दूसरे हड्डी डॉक्टर के पास मरीज कम हो गए।*

*लोकप्रियता से नाराज कुछ दबंगों ने सोची-समझी साजिश के तहत 2 लोगों को मरीज बनाकर भेजा। डॉ. राजकुमार ने हमेशा की तरह अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया और कहा "बाहर अधिक पैसे लगेंगे, आप कहीं न जाएं, निशुल्क उपचार यहीं हो जाएगा।"*

*बातचीत का कुछ हिस्सा काटकर बदनाम करने की नियत से वायरल किया गया। पूरा वीडियो नहीं दिखाया गया।*

*गरीबों की सेवा करने वाले डॉक्टर को निशाना बनाना निंदनीय।*

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts