सेवानिवृत्त हुए आईजी राकेश प्रकाश सिंह, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त हुए आईजी राकेश प्रकाश सिंह, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई


मिर्जापुर। विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश प्रकाश सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमाला, बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके लंबे, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि राकेश प्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया, जिसकी पुलिस विभाग में लंबे समय तक सराहना की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts