जिगना पुलिस ने तमंचा व कारतूस संग युवक को दबोचा
मीरजापुर जिगना। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह व उपनिरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना जिगना क्षेत्र के चडैचा गांव निवासी सौरभ मिश्रा पुत्र हृदय शंकर मिश्रा को पकड़ लिया।
Post a Comment