मीरजापुर पहुंचे शंकराचार्य, गौ संरक्षण को लेकर दिया बड़ा संदेश
मीरजापुर। 81 दिवसीय गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्म यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मंगलवार को मीरजापुर आगमन हुआ। नगर विधानसभा क्षेत्र के राजर्षि नगर कॉलोनी में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। नगरपालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी सतीश मिश्रा और ग्रामसभा अकोढ़ी के प्रधान सतीश तिवारी के नेतृत्व में जनपदवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
राजर्षि नगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पादुका पूजन और पुष्पार्चन किया गया। के.एस.पी. ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जगद्गुरु को गौ माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को माता का स्वरूप माना गया है और गौ संरक्षण प्रत्येक सनातनी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश में गौमाता की संख्या जनसंख्या से दोगुनी थी, लेकिन अब घटकर लगभग 10 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने इसका प्रमुख कारण गौमांस का निर्यात बताया और कहा कि इस दिशा में समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से यह गौ रक्षार्थ धर्म यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम में शिवम श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव और आयुष श्रीवास्तव (एडवोकेट ब्रिजेश मिश्रा काशीसरपती वाले)सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Post a Comment