पं० रत्नाकर मिश्र नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर
मीरजापुर। छानबे मंडल के विजयपुर में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में सम्मिलित होकर मन अत्यंत उत्साहित एवं गौरवान्वित हुआ। कार्यक्रम में मातृशक्ति की अभूतपूर्व सहभागिता, उनका उत्साह, जोश और समर्थन यह दर्शाता है कि क्षेत्र की माताओं एवं बहनों का विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रति निरंतर मजबूत हो रहा है।
सम्मेलन के उपरांत आयोजित रैली में बहनों की प्रभावशाली उपस्थिति और जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र की नारी शक्ति अब विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के नए अध्याय की ओर अग्रसर है। मातृशक्ति का यह संकल्प आने वाले समय में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा।
इस कार्यक्रम में श्रीमती मंजूलता चौबे जी, श्रीमती सुनीता अग्रहरि जी, श्रीमती रज्जू देवी जी, श्रीमती राजकुमारी जी, श्रीमती मैना देवी जी, श्रीमती सीता देवी जी, श्रीमती शांति जी एवं श्रीमती रीता जी आदि मातृशक्ति, श्री संतोष पाठक जी (मण्डल अध्यक्ष), श्री फूलचंद पांडेय जी (मण्डल मंत्री), श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह जी (शक्ति केंद्र प्रभारी), श्री सुनील अग्रहरि जी (कार्यक्रम संयोजक), श्री विवेक पांडेय जी, श्री बलवंत बिंद जी (मण्डल मंत्री) एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment