बांदा में संविधान जागरूकता अभियान शुरू।

बांदा में संविधान जागरूकता अभियान शुरू।
-फिल्म प्रदर्शन, संवाद और गतिविधियों के जरिए स्कूलों व गांवों में चल रहा पांच दिवसीय अभियान
बांदा।
वनांगना और सहयोग संस्थान (लखनऊ) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “तरंग – मेरे सपने, मेरी उड़ान” कार्यक्रम के तहत नरैनी ब्लॉक में पांच दिवसीय संविधान जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य युवाओं में संविधान के मूल्यों के प्रति समझ और जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान की शुरुआत नरैनी ब्लॉक के नसैनी ग्राम पंचायत में संविधान पर आधारित फिल्म के प्रदर्शन से हुई। इस दौरान युवक-युवतियों, किशोर-किशोरियों और ग्रामीणों ने फिल्म देखी और संविधान से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में समानता, समता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शबीना मुमताज़ ने बताया कि यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा। इसके तहत नरैनी और महुआ ब्लॉक के पांच स्कूलों और पांच गांवों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिन स्कूलों में कार्यक्रम हो रहे हैं, उनमें जमवारा जूनियर विद्यालय, कृषक इंटर कॉलेज, राजकुमार इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (महुआ) और नरैनी शामिल हैं।
वहीं, अभियान के तहत नसैनी, हुसैनपुर, लहुरेटा, पुकारी और भवई गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना और उन्हें उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देना है।
इस मौके पर शिक्षिका रागिनी पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला, सहायिका, वार्डन अर्चना, शिक्षिकाएं संगीता, सुमन, दीप्ती राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था फरजाना, माया और चंद्रभान ने संभाली।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नरैनी में छात्राओं को शोभा देवी द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई गई। साथ ही स्कूलों और गांवों में पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts