पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे गिरफ्तार।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। थाना नसीराबाद की पुलिस चौकी परैया नमकसार से चंद कदम की दूर गुमटी पर बैठी महिला दुकानदार से 11 अप्रैल को मंगलसूत्र की छिनैती करके इलाके में दहशत पैदा करने वाले वाले बदमाश गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
नसीराबाद पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मंगलसूत्र लूटने वाले 03 अभियुक्तों में से एक अफजल उर्फ गोरखा पुत्र नसीर निवासी ग्राम जालिम का पुरवा मजरे बाबूपुर थाना जामो जनपद अमेठी के दाहिने पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। शेष दो अभियुक्तों गुड्डू उर्फ रिजवान पुत्र मो0 शाहिद तथा मुकीम उर्फ मोदी पुत्र शफीक निवासीगण तारापुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को घेरकर पकड़ लिया गया। उनके पास से लूटे हुये मंगलसूत्र को बेचने से प्राप्त 14,530 रुपए बरामद किए गए।अभियुक्त अफजल के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर,01अदद जिन्दा कारतूस और 01अदद खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने बताया कि सभी अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Post a Comment