लखनऊ। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और लखनऊ से आ रही ताजा अपडेट के मुताबिक प्रशांत सिंह अटल शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर बने हुए हैं। अब तक की लाइव काउंटिंग में उन्हें 1171 वोट प्राप्त हुए हैं, जिससे उनकी बढ़त मजबूत मानी जा रही है।
दूसरे स्थान पर जय नारायण पांडेय 1035 वोटों के साथ बने हुए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर जानकी शरण पांडेय 853 वोट लेकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा प्रदीप कुमार सिंह (563 वोट), परेश मिश्रा (526 वोट) और मधुलिका यादव (477 वोट), अखिलेश कुमार अवस्थी (423 वोट), ज्ञानेंद्र कुमार (419 वोट), आसिफ रज्जाक खान (324 वोट) और ब्रजेश कुमार यादव (317 वोट) शामिल हैं।
लेकिन हर राउंड के साथ प्रशांत सिंह अटल की बढ़त लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। समर्थकों में उत्साह का माहौल है और उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हर राउंड की मतगणना में प्रशांत सिंह अटल की बढ़त लगातार बढ़ती नजर आ रही है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। चुनावी रुझानों के अनुसार, उन्हें अधिवक्ताओं के साथ-साथ व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है।
समर्थकों का कहना है कि “संघर्ष हमारा, समर्थन आपका” के नारे के साथ प्रशांत सिंह अटल ने मजबूत पकड़ बनाई है और अब उनकी नजर लखनऊ में नंबर-1 स्थान पर जीत दर्ज करने पर है।
Post a Comment