यूपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,

यूपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, सहारनपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल स्थानांतरित किया गया है। आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच भेजा गया है। विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में नई तैनाती मिली है।

इसके अलावा, अंतरीक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर, जबकि ट्रिविकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी, और राजकुमार मीणा को प्रयागराज से मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है।

अन्य अधिकारियों में कुशभ रुनवाल को लखनऊ से सोनभद्र, आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़, डॉ. इशान सोनी को वाराणसी से जालौन तथा मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर भेजा गया है।

सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों में तेजी और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
Jaago News UP Police

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts