मीरजापुर में युवा अधिवक्ता अतीक खान का जन्मदिन मनाया गया, अधिवक्ताओं व नेताओं ने दी बधाई
मीरजापुर ।जनपद के तेजतर्रार युवा अधिवक्ता एवं समाजसेवी, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अतीक खान का जन्मदिन सोमवार को अधिवक्ताओं और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अतीक खान लंबे समय से गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि वे वकालत के माध्यम से लगातार जरूरतमंद और कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कमजोर व्यक्ति के साथ अन्याय होता है, तो उसे न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करते हैं।
Post a Comment