हरदोई। हिन्दू नववर्ष (चैत्र प्रतिपदा) के स्वागत की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई है। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग ने स्कूलों में जाकर बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया है। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग ने नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को भारतीय काल-गणना और सनातन संस्कृति के महत्व से परिचित कराया गया। समिति की पदाधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा नववर्ष चैत्र प्रतिपदा से शुरू होता है, जो वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सनातन धर्म और संस्कृति की मजबूती के लिए हर हिंदू परिवार को यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। भगवा ध्वज हमारी पहचान और गौरव के प्रतीक के रूप में हर घर पर भगवा झंडा लगाया जाना चाहिए।
*झंडों का वितरण और उत्सव*
महिला विंग की सदस्यों ने स्कूल के बच्चों को भगवा झंडे वितरित किए। झंडे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया।
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने जन-सामान्य से भी अपील की है कि वे इस नव वर्ष पर अपने घरों को सजाएं और पारंपरिक रूप से उत्सव मनाएं। इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचाकर अपनी गौरवशाली भारतीय परंपराओं और जड़ों से जोड़ना है। हरदोई में इस बार हिन्दू नव वर्ष को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद महिला विंग जिला अध्यक्ष सरोज सिंघल, जिला महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, अनीता अवस्थी, गीता गुप्ता, आरती द्विवेदी, शशि श्रीवास्तव, मुस्कान सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, ललित बाजपेई, स्नेह लता पाण्डेय, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment