शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं की फसल राख, किसान के सामने गहराया संकट

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं की फसल राख, किसान के सामने गहराया संकट
जनपद मिर्जापुर के छानबे ब्लॉक अंतर्गत कोलाही ग्राम सभा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक किसान की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामसागर मिश्रा की गेहूं की खड़ी फसल अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इसी फसल से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना उस समय हुई जब खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते  फसल को आग की लपटों में घेर लिया।
आग की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधानपति विनोद यादव एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
घटनास्थल पर गैपुरा पुलिस चौकी की टीम और डायल 112 (पीआरबी) भी पहुंची। ग्राम प्रधान द्वारा फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों को घटना की सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। इस घटना से किसान को 20-25 हजार का नुकसान हुआ।

ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts