मौलाना की टिप्पणी से जनता में उबाल,कार्यवाही की मांग।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली।
बिहार के एक मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर स्थानीय थाना क्षेत्र के लोगों में रोष,गुस्सा और उबाल है। इस निंदनीय कृत्य के विरोध में लोगों की गरमागरम प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोग भर्त्सना कर रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध हिंदूवादी युवा नेता चैतन्य सिंह भदौरिया कई साथियों के साथ मंगलवार को नसीराबाद थाने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक,भड़काऊ और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले बिहार प्रांत के आरोपी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके कठोर कार्यवाही की मांग की है।
Post a Comment