नवीन जिंदल ने डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली में अभय ओसवाल कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर सेंटर का उद्घाटन किया
नई दिल्ली।डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल (SCEH) ने दरियागंज स्थित अपने परिसर में अभय ओसवाल कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र
अरुणा अभय ओसवाल ट्रस्ट (AAOT) और लॉयंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है,जो उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल तक पहुंच बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल माननीय सांसद, विशेष अतिथि के रूप में सावित्री जिन्दल तथा अतिथि-विशेष के रूप में डॉ. अरुणा अभय ओसवाल उपस्थित रहीं।
अतिथियों का स्वागत करते हुए, SCEH के CEO डॉ. उमंग माथुर ने नेत्र रोगों के बढ़ते बोझ और सुलभ, प्रभावी एवं मरीज-केंद्रित देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वर्गीय अभय ओसवाल की दूरदर्शी सोच का भी उल्लेख किया, जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक स्तर पर पहुँचाने की प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणा देती है।
नवस्थापित ओपीडी प्रतिदिन लगभग 300 मरीजों की सेवा करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 1,00,000 मरीजों को लाभ मिलेगा और समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
लायंस इंटरनेशनल के तकनीकी सलाहकार डॉ. कुलदीप डोले ने केंद्र की रणनीतिक योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें मरीजों के प्रतीक्षा समय को कम करने और सेवाओं की समग्र दक्षता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रणालियाँ और प्रक्रियाएँ शामिल की गई हैं।
डॉ. अरुणा अभय ओसवाल ने कहा कि स्वर्गीय अभय ओसवाल की करुणामयी दृष्टि और स्वास्थ्य सेवा के प्रति नवाचारी सोच हमें निरंतर प्रेरित करती है। डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल हमारे ट्रस्ट का एक स्वप्न परियोजना रहा है, जो सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल उपलब्ध कराने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें ऐसे प्रयासों के माध्यम से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है, जो लोगों के जीवन में सार्थक और स्थायी प्रभाव डालते हैं।
लोकसभा संसद नवीन जिंदल ने कहा कि डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल ने हमेशा उत्कृष्ट नेत्र सेवाएं प्रदान करते हुए अपने संस्थापकों के मूल्यों को बनाए रखा है। मैं इसके नेतृत्व को इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बधाई देता हूँ।
उन्होंने कहा कि अभय ओसवाल कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर सेंटर को समग्र नेत्र सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।जिसमें आधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित देखभाल का समावेश है। यह केंद्र विशेष रूप से वंचित और कमजोर वर्गों के लिए दृष्टि संबंधी रोगों के शीघ्र निदान, उपचार और रोकथाम को मजबूत करेगा।
डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल 1926 में स्थापित, SCEH भारत के प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों में से एक है, जो समान और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नवाचार और स्थायी उपायों के माध्यम से रोके जा सकने वाले अंधत्व को कम करने पर विशेष ध्यान देता है।
अरुणा अभय ओसवाल ट्रस्ट (AAOT)
“नर्चरिंग लाइव्स” के अपने मिशन के तहत, AAOT स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में प्रभावशाली पहल का समर्थन करता है।
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF)
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की परोपकारी शाखा के रूप में, LCIF वैश्विक मानवीय प्रयासों का समर्थन करता है, जिसमें इसका प्रमुख कार्यक्रम Sight First शामिल है, जो विश्वभर में नेत्र देखभाल प्रणालियों को मजबूत करता है।
Post a Comment