रिपोर्टर ~ आलोक सिंह
हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने शहर के जिंदपीर चौराहा स्थित दो एलपीजी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बीपीसीएल के दोनों रिटेल आउटलेट्स का स्टॉक रजिस्टर चेक किया, जो अपडेटेड पाया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने यह भी जांचा कि सबसे पुरानी पेंडिंग बुकिंग कौन-सी है जिसकी अब तक डिलीवरी नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों एजेंसियों में लगभग 10 तारीख की कुछ डिलीवरी लंबित हैं, जिनकी सप्लाई आज की जा रही है।
डीएम अनुनय ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि 10 और 11 तारीख की जितनी भी बुकिंग लंबित हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले भी एजेंसी संचालकों की बैठक में उन्हें डिलीवरी व्यवस्था सुधारने और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन लगातार इस पर निगरानी रखे हुए है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने जनपद के उपभोक्ताओं से भी अपील की कि गैस बुकिंग के बाद तुरंत एजेंसी पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने बताया कि वर्तम.
dm office hardoi Jaago News
Post a Comment