श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने किया होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने आज सेक्टर-९,नोएडा स्थित अपने कार्यालय में होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया।इस अवसर पर मौजा-ही-मौजा ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और होली गीतों का भव्य प्रस्तुतिकरण किया गया।राधा-कृष्ण की झांकियां,भगवान राम के अयोध्या आगमन पर होली गीतों पर आधारित कार्यक्रम और गणेश वंदना का अलौकिक दृश्य दिखाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा के विधायक पंकज सिंह उपस्थित थे।उन्होंने समस्त उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाएँ दी।समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल,महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने अतिथिजनों का स्वागत किया।
सर्वप्रथम समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समस्त उपस्थितजनों का स्वागत किया एवं उन्हें होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की।उन्होंने समस्त उपस्थितजनों से सामाजिक एकता एवं भाईचारा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के अवसर पर डॉ॰एसपी जैन,डॉ॰वीके गुप्ता,रवि मिश्रा,संजय गुप्ता,रामेन्द्र सिंह,पवन गोयल,एसएम गुप्ता,गौरव मेहरोत्रा,मुकेश गुप्ता,मुकेश गोयल,अनंत वर्मा,नवीन पोरवाल,संदीप पोरवाल,विनय गुप्ता,चक्रपाणि गोयल,मनीष गोयल,त्रिलोक शर्मा,संजय जैन,विनोद शर्मा,एसएस अवस्थी,बाबूराम शर्मा,मुकेश गर्ग,राजकुमार बंसल,टीआर गोयल,एनके अग्रवाल,राकेश शर्मा,नीरज शर्मा,संतोष त्रिपाठी,दयानंद तिवारी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।सभी उपस्थितजनों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएँ दीं।

डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा 
महासचिव

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts