मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप

मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप

मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को लक्ष्य बनाकर बम विस्फोट किए जाने की चेतावनी दी गई है। इस सूचना के सामने आते ही न्यायालय परिसर सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापुर पुलिस और उनके उच्च अधिकारियों को तत्काल जांच-पड़ताल, देखरेख एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया है। दीवानी न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी कर सभी अधिवक्ताओं एवं आम जन को सतर्क रहने की अपील की गई है। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
सूचना के अनुसार संभावित खतरे की अवधि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बताई गई है। इस दौरान न्यायालय परिसर में आने-जाने वालों को विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।घटना के बाद से न्यायालय परिसर में भय और चिंता का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts