भिलगौर (गौरा) में सोलर प्लांट व आटा चक्की का उद्घाटन

भिलगौर (गौरा) में सोलर प्लांट व आटा चक्की का उद्घाटन
मीरजापुर।  भिलगौर (गौरा) गांव में बुधवार को 18 पैनलों वाला सोलर प्लांट, आटा चक्की और तेल निकालने वाली मशीन (ऑयल एक्सपेलर) का उद्घाटन किया गया। जीतबहादुर सिंह उर्फ तिहाइत के यहां स्थापित इस यूनिट का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे और जीत बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन
कार्यक्रम में जिला कचहरी के कई सम्मानित अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष अभय राज सिंह,वर्तमान सचिव जंग बहादुर सिंह,भुपेंद्र दुबे एडवोकेट, की विशेष उपस्थिति रही।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पार्थ सिंह, जयदीप, शैलेंद्र पांडेय, राजन, बृजेश सिंह तथा उमेश कुमार (रेलवे मेल सर्विस) अंकित सिंह एडवोकेट उर्फ(सरदार)बृजेश मिश्रा एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पैनल आधारित इस व्यवस्था से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आटा पिसवाने व तेल निकलवाने में सुविधा होगी, साथ ही बिजली की बचत भी होगी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts