15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्यारेलाल के पोखरा स्थित भोलेनाथ चंदईपुर का होगा भव्य श्रृंगार
दो निर्धन जोड़ों का कराया जाएगा विवाह
मीरजापुर। स्थानीय सिटी ब्लॉक स्थित चंदईपुर स्थित प्यारेलाल के पोखरा के पास स्थापित भगवान भोलेनाथ का 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य श्रृंगार एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो निर्धन जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। प्यारेलाल के पोखरा स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर समिति के प्रमुख दिलीप सिंह गहरवार एव हाकिम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष समाज के दो निर्धन जोड़ों का विवाह भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से कराया जाता है । एवं भव्य श्रृंगार के बाद सैकड़ो भक्तों द्वारा भगवान के भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया जाता हैं। दिलीप सिंह गहरवार ने मिर्जापुर की समस्त जनता से अपील किया है कि वह भगवान भोलेनाथ के विवाह के शुभ अवसर पर पहुंचकर उक्त दोनो निर्धन जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भगवान का भव्य श्रृंगार का दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
Post a Comment