कम्युनिटी लीडर्स को दी गई कानूनी व सरकारी योजनाओं की जानकारी
बांदा। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था वनांगना की ओर से कम्युनिटी लीडर्स का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान क्षेत्र के 15 गांवों से आए करीब 30 कम्युनिटी लीडर्स को सीओ, बीडीओ, सीडीपीओ और एनआरएलएम कार्यालयों में उपलब्ध कानूनी प्रक्रियाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को नरैनी स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने नए कानून की प्रमुख धाराओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आमजन किस तरह कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के साथ कांस्टेबल कंचन त्रिपाठी और देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
इसके बाद कम्युनिटी लीडर्स ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का भ्रमण किया, जहां सुपरवाइजर रेखा केसवानी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी ने गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
शैक्षणिक भ्रमण में विमला, तहमीना, अतिफा, संध्या, मंजू, शिवदेवी, बबली, सना, खुशबू, राजकुमारी, पूनम, भारती, अंशिका, पंकज, प्रेम बाबू, बबलू, अनुप, प्रदीप, करन, आरती, अल्फिया, रीमा, महक, राहुल, दीपक, अरविंद, लोकेश सहित अन्य कम्युनिटी लीडर्स शामिल रहे। संस्था की ओर से शोभा देवी और फरजाना ने व्यवस्थाओं को संभाला।
Post a Comment