बिजली के शार्ट सर्किट से छ: लाख का सामान जलकर खाक

बिजली के शार्ट सर्किट से छ: लाख का सामान जलकर खाक
छानबे, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के नगंवासी गाँव में बीती रात बिजली के शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आगलगी की घटना में छ: लाख का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात कही। गाँव निवासी मोहित शुक्ला पुत्र प्रेम शंकर शुक्ला ने गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान खोल रखा है। दुकानदार ने बताया कि भोर में दुकान के बगल से गुजर रहे लोगों ने धुंआ उठने की सूचना दिया तो उसके होश उड़ गए। भागकर दुकान का शटर उठाने पर सब कुछ जलकर राख के मलवे में तब्दील दिखाई पड़ा। दस अदद इनवर्टर,केबिल,कापर,हीटर,इंडक्शन, फैन व प्लबंर मैटेरियल जलकर राख हो गया था। आगलगी की खबर सुनते ही दुकान पर भीड़ लग गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि श पीआरवी व पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल किया है। बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की घटना है। राजस्व कर्मियों को सूचना दिया गया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts