मवैया की टीम ने शिवपुर को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाय

मवैया की टीम ने शिवपुर को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाय
छानबे, मिर्जापुर में। क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गाँव के खेल मैदान में सोमवार को संपन्न हुई क्षेत्र स्तरीय एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मवैया की टीम ने शिवपुर की टीम को दस विकेट से पराजित कर दिया। निर्धारित आठ ओवरों के निर्णायक मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  सात ओवरों में शिवपुर की टीम 76 रन बनाकर आउट हो गई। जबकि मवैया की टीम ने पांच ओवर तीन गेंद में ही 77 रन बनाकर जीत दर्ज किया। मवैया टीम के कैप्टन सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा मैैन आफ द सिरीज का खिताब दिया गया। विद्या सागर पांडेय तथा अरविंद कुमार ने रोमांचक कमेंट्री कर शमां बाध दिया। राम बहादुर बिंद स्कोरर रहे। राजू सिंह अंपायर तथा सुरेंद्र सिंह थर्ड अंपायर रहे। बीते 25 दिसम्बर से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रावेंद्र उर्फ रामू सिंह एवं संयोजक राजू सिंह ने विजेता टीम को चमचमाती ट्राफी के साथ 21 हजार तथा उपजेता टीम को पंद्रह हजार नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में किसी भी टीम से इंट्री फीस नहीं लिया गया। जबकि सभी टीमों के खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। राजेन्द्र सिंह,जय सिंह,सुजीत मोदनवाल,मुन्ना सिंह गहरवार,राम सिंह,हरिपाल सिंह, श्याम बहादुर सिंही,बीनू दुबे,विजय शंकर पांडेय,छेदी गिरि आदि गणमान्य लोग रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts