थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 03 एंड्रायड मोबाइल बरामद

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 03 एंड्रायड मोबाइल बरामद
मीरजापुर 

सोमेन बर्मा" पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के वाहनों की बरामदगी कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से 02 शातिर अभियुक्तों 1. कमलेश साहनी पुत्र राजकुमार निवासी मोतियाझील थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. राहुल पुत्र रघु गौतम निवासी कंतित मजार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 03 एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0- 04/2026 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts