बिजली बिल राहत योजना की तारीख बढ़ी।

बिजली बिल राहत योजना की तारीख बढ़ी।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। बिजली बिल राहत योजना की तारीख बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने राहत योजना के पहले चरण की तारीख 31 दिसंबर 2025 निश्चित की थी किन्तु अंतिम तिथि तक विद्युत उपकेंद्रों में लग रही भीड़ और योजना की सफलता को देखते हुए इसके प्रथम चरण की तारीख 03 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने राहत योजना की अन्तिम तिथि को विस्तारित करते हुए पत्र जारी किया है जिसमें 01किलोवॉट तक के नेवर पेड और लॉन्ग पीरियड अनपेड विद्युत बिलों पर मिलने वाली राहत 03 जनवरी 2026 देने का उल्लेख है। बकायेदारों को निर्धारित तिथि तक बिल जमा करने पर छूट मिलेगी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts