श्रद्धा पूर्वक मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि।

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि।
नसीराबाद, रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक छतोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पुजारी यादव के आवास पूरे रानी मजरे छतोह में विशेष रूप से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन सिंह यादव ने कहा कि जनपद इटावा के गांव सेफई में 22 नवंबर 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव ने अपने बलबूते एक नए राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी की स्थापना की और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री भारत सरकार तक का सफर तय किया। किसानों और मजलूमों की आवाज देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण ही समाज ने उन्हें धरतीपुत्र की संज्ञा दी। वे समाज के लिए एक प्रेरणा श्रोत हैं। 10अक्टूबर 2022 को उनका निधन हुआ।
 ब्लॉक अध्यक्ष पुजारी यादव,  सैक्टर प्रभारी राजेश यादव, समाज सेवी नंदलाल सरोज, रामनरेश पासी, गुफरान, नसीम अहमद, राम सुमेर यादव, राम अवध, ज्ञानवती, कृष्णलाल, रामेश्वर यादव, अब्दुल कलाम, मोहम्मद हसन, पंकज श्रीवास्तव, अंजनी कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी अपने भाव सुमन अर्पित किए।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts