पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की सीएम योगी से इंसाफ की गुहार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब सिर्फ एक पारिवारिक मामला नहीं रह गया है. यह मामला धीरे-धीरे सार्वजनिक मंचों, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है. बुधवार को ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर सीधा सवाल उठाया. इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी है, जहां लोगों की सहानुभूति और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है.
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया. वीडियो में वह थाने में बार-बार बुलाए जाने को लेकर मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और खासतौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें इंसाफ की उम्मीद उन्हीं से है क्योंकि पूरा देश उन्हें न्याय प्रिय नेता के रूप में देखता है.

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts