अमेठी सांसद ने किया अशोक स्तंभ का लोकार्पण।

अमेठी सांसद ने किया अशोक स्तंभ का लोकार्पण।
नसीराबाद, रायबरेली।
 08 अक्टूबर बुधवार को अपराह्न1.00 बजे अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ग्राम बेहटा मुर्तजा में राम दास मौर्य द्वारा स्थापित अशोक स्तंभ का ऐतिहासिक लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि पंडित लालता प्रसाद मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि अशोक स्तंभ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अशोक सम्राट के शांति, एकता और धर्म के संदेश का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "इस स्तंभ का निर्माण न केवल ऐतिहासिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्र की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का कार्य भी करेगा।"
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अमेठी क्षेत्र में सांस्कृतिक और विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि,कांग्रेस जन, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर माननीय सांसद ने सभी ग्रामवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया।
 रामदास मौर्य ने कार्यक्रम समापन पर उपस्थित जनों एवं  सांसद जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी इंद्र प्रसाद श्रीमाली ने किया। 
 कार्यक्रम में अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,वरिष्ठ कांग्रेसी मोहतरम नक़वी नूरी, राकेश तिवारी, विष्णु कांत मिश्र,पीसीसी सदस्य अर्जुन पासी,जिला महासचिव तुलसी राम पासी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस रजवाड़ी प्रसाद पासी, अल्प संख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैयद हुसैन, रमाकांत मौर्य सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts