श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मझवा विधानसभा युवा अध्यक्ष व सदर तहसील महासचिव नियुक्त

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मझवा विधानसभा युवा अध्यक्ष व सदर तहसील महासचिव नियुक्त
मीरजापुर । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने  मझवा विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को व तहसील (सदर) अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को मनोनीत किया। 
 इन दोनों नौजवानों को उनके क्षेत्र में  जिम्मेदारी दी गई हैं। दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं सभी को मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत  किया गया । और उनसे उम्मीद की गई की संस्था में जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा के लिए महिला उत्पीड़न व समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए आगे आए और समाज के हर तबके के लिए संघर्ष के लिए अपनी सेवा के साथ तत्पर रहे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सभी पदाधिकारियो ने नए  पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामना दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार करने में पदाधिकारी हमारे सहयोग में खड़े रहेंगे। मौके पर उपस्थित रहने वालों में  जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल ,जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह शिवम, जिला सचिव विवेक सिंह राजपूत, महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष युवराज सिंह नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नगर महामंत्री सुनील सिंह युवा जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह प्रांजल, सहित श्री  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सभी पदाधिकारी ने बधाई दी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts