डॉ. कामता नाथ सिंह
नसीराबाद,रायबरेली। कांग्रेस संगठन को धरातल पर मजबूत करने की दृष्टि से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। काफी समय से ब्लॉक इकाइयों का गठन नहीं हुआ था। आखिरकार निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समायोजित करके संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा प्रस्तुत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सूची को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जहां ब्लॉक सलोन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर और डीह के अध्यक्ष शिवदर्शन पासी को तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं छतोह ब्लॉक में नए संघर्षशील युवा चेहरे अनुराग द्विवेदी को अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि ग्राम बभन पुर के निवासी अनुराग द्विवेदी कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्व.बिंदाप्रसाद द्विवेदी के सुपुत्र हैं।इनके अग्रज राजीव द्विवेदी एडवोकेट भी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के जिला सचिव का दायित्व निभा चुके हैं।
प्रदेश सचिव अर्जुन पासी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह,टी.एन.त्रिपाठी,डॉ.कामता नाथ सिंह,परमात्मा दीन तिवारी, निजाम अंसारी,राजीव द्विवेदी,एस.पी. सिंह,डॉ.श्याम सुन्दर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला महासचिव तुलसी राम पासी,जिला सचिव विष्णुकांत मिश्र, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, सोशल मीडिया के विधानसभा अध्यक्ष मोहित मिश्र, युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, सोशल मीडिया पर सर्वाधिक सक्रिय राहुल द्विवेदी, दिवाकर सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव मनोनीत अध्यक्षों को बधाई दी है तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सांसद किशोरी लाल शर्मा और जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल के प्रति आभार जताया है।
Post a Comment