नो-कमीशन पार्टनरशिप: किरानाप्रो और एलीट सुपरमार्केट की साझेदारी से रिटेल क्षेत्र में बदलाव
नई दिल्ली।भारत का प्रमुख एआई-संचालित और ओएनडीसी समर्थित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, किरानाप्रो ने एलीट सुपरमार्केट के साथ एक विशेष नो-कमीशन मॉडल की शुरुआत की है। इस साझेदारी में किरानाप्रो एलीट सुपरमार्केट से किसी प्रकार की प्लेटफार्म शुल्क नहीं लेगा, जिससे समूचे मुनाफे का लाभ सीधे एलीट सुपरमार्केट को मिलेगा। यह पहल रिटेल जगत में छोटे और स्थानीय दुकानदारों के लिए फायदेमंद साबित होगी, साथ ही देशभर में डिजिटल कॉमर्स के इकोसिस्टम को अधिक संतुलित बनाएगी।
एलीट सुपरमार्केट, जो 1991 में त्रिशूर से शुरू हुआ, केरल में आधुनिक सुपरमार्केट शॉपिंग संस्कृति की शुरुआत करने वाली प्रमुख रिटेल चेन है। इस साझेदारी के तहत, एलीट सुपरमार्केट ने किरानाप्रो को अपने सभी आउटलेट्स को ऐप पर इंटीग्रेट करने की मंजूरी दी है।
किरानाप्रो के संस्थापक दीपक रवीन्द्रन ने इस साझेदारी को अपने मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह कदम छोटे व्यापारियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में प्रेरित करेगा। एलीट सुपरमार्केट के निदेशक राज कृष्णन ने कहा, "यह साझेदारी हमारे लिए एक सशक्त चैनल का निर्माण करेगी, जिससे हम अपने ग्राहकों तक बेहतर सेवाएं पहुंचा सकेंगे।"
नो-कमीशन मॉडल से जुड़े होने पर देशभर के 70 लाख से अधिक किराना दुकानदारों को सीधा लाभ मिलेगा। किरानाप्रो और एलीट सुपरमार्केट का लक्ष्य इस मॉडल को व्यापक रूप से अपनाने के लिए रिटेल व्यापारियों को प्रेरित करना है, जिससे रिटेल क्षेत्र का डिजिटलीकरण और संतुलित हो सके।
किरानाप्रो के बारे में:
किरानाप्रो, जो दीपक रवीन्द्रन द्वारा स्थापित किया गया है, भारत का पहला ओएनडीसी एकीकृत, एआई संचालित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म 10 मिनट में डिलीवरी जैसी सुविधाओं के जरिए स्थानीय किराना स्टोरों को प्रतिस्पर्धी रिटेल मार्केट में आगे बनाए रखने में मदद करता है।
Post a Comment